जीवन की यात्रा. The journey of life. The poetry in hindi. हिंदी कविता.


पुछा जो मेने एक दिन  खुदा से ,

अंदर मेरे यह कैसा शोर है ,

हंसा मुझ पर फिर बोला ,

चाहतें तेरी कुछ और थी ,

पर तेरा रास्ता कुछ और है ,

रूह को संभालना था तुझे ,

पर सूरत सवांरने में तेरा ज़ोर है ,

खुला आसमान , चाँद , तारे चाहत है तेरी ,

पर बंद दीवारों को सजाने पर तेरा ज़ोर है ,

सपने देखता है खुली फ़िज़ाओं के ,

पर बड़े शहरों में बसने की कोशिश पुरज़ोर है , 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने